पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर 2.78 लाख की ठगी
जोधपुर में एक युवक से वर्क फ्रॉम होम पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक को नौकरी का झांसा देकर ठग विभिन्न खातों में राशि ट्रांसफर करवाते रहे। बार-बार राशि देने और फिर भी नौकरी नहीं मिलने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ।
सरदारपुरा थाने में इस्तगासे के जरिए दी रिपोर्ट में बीएम कॉलेज,सरदारपुरा निवासी लोकेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पास के रहेजकॉर्प के नाम की कम्पनी से एक टेलीग्राम लिंक एसएमएस के जरिये आया। जिसमें भेजने वाले ने उसे पार्ट टाईम जॉब के बारे में बताया कि आपको इस लिंक पर एक आईडी क्रिएट करनी है जिस पर आपको रोजाना एक दो घण्टे कार्य करना है।

No comments