Breaking News

उदयपुर में पूल पार्टी का बढ़ा क्रेज: शहर के 60 प्रतिशत होटल और रिसॉट्र्स बुक


उदयपुर में इस बार भी होली का त्योहार टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए शुभ है। मार्च की शुरुआत में शनिवार-रविवार का वीकेंड और फिर सोमवार को होली (धुलंडी) का संयोग बनने से देशी टूरिस्ट का जबरदस्त बूम देखने को मिल रहा है।
शहर के साथ-साथ हाईवे के होटल्स, विला और रिसॉट्र्स में बुकिंग की मशक्कत होने लगी है। अब तक शहर के 60 से 70 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। उदयपुर में 900 से अधिक होटल और रिसॉट्र्स हैं। इसके अलावा 550 से ज्यादा होमस्टेगेस्ट हाउस और विला है।

No comments