होली से पहले बड़ी सौगात, कोटा-दौसा एक्सप्रेस-वे चालू
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को कोटा से दौसा के बीच शुरू कर दिया गया है। मार्च में दौसा से कोटा के बीच भी शुरू कर दिया जाएगा। अभी कोटा से सवाईमाधोपुर के बीच कुछ किलोमीटर में कार्य चल रहा है। मार्च में यह कार्य पूरा हो जाएगा। अभी कुछ जगह मार्ग एकतरफा है। मार्ग शुरू करने से कोटा से दौसा आने वाले यात्रियों का समय बचने लगा है।
एक्सप्रेस से कोटा से दौसा के बीच की दूरी करीब 240 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेस पर वाहन चलाने की अधिकतम अनुमति 120 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

No comments