Breaking News

बाजार में सांडों की भिड़ंत से अफरा-तफरी:खरीदारी कर रहे लोग भागे, दुकानदारों ने शटर गिराए


डीग शहर के मुख्य और सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लक्ष्मण मंदिर के पास दो आवारा सांडों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। अचानक हुई इस लड़ाई से बाजार में खरीदारी कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे, जबकि दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांडों की टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास खड़े लोगों को चोट लगने का खतरा पैदा हो गया था।

No comments