Breaking News

महाकाल मंदिर में इस बार नहीं उड़ेगा गुलाल


उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होली 2026 के अवसर पर सुरक्षा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं। पिछले वर्ष भस्म आरती के दौरान हुई अग्निकांड की घटना से सबक लेते हुए, इस बार 2 और 3 मार्च को विशेष नियम लागू किए गए हैं।
मंदिर प्रबंधन समिति ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर और महाकाल लोक में बाहरी रंग या गुलाल लाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षाकर्मी कड़ी तलाशी लेंगे ताकि कोई भी ज्वलनशील सामग्री या केमिकल युक्त रंग अंदर न जा सके।

No comments