दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को कंकाल के लिए खोदने की तैयारी
राजस्थान से निकल रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे एक बड़े हिस्से के खोदा जा सकता है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन 6 साल के बच्चे की बॉडी तलाश रहा है। आरोपियों की निशानदेही पर यहां सर्च किया जा रहा है।
इसके लिए स्वीडन से मंगाई एक विशेष स्कैनिंग मशीन एक्सप्रेस-वे के करीब 15 फीट नीचे कंकाल जैसे कुछ अवशेष भी नजर आए हैं। हालांकि, इसकी सही जानकारी मशीन के डेटा की रिपोर्ट के बाद मिलेगी। मामला दौसा जिले के बांदीकुई में 6 साल पहले गायब हुए बच्चे प्रिंस बैरवा से जुड़ा है।

No comments