Breaking News

महिला अध्यापिका से हाथापाई व बदसलूकी! शिकायत पर थानाधिकारी बोले- स्कूल की बात है, दबा दो


डीग जिले के पहाड़ी उपखंड के कैथवाड़ा थाना इलाके में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य व सह अध्यापक की ओर से महिला अध्यापिका से हाथापाई, फोन छीनना, बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस बदसलूकी के बाद अध्यापिका ने जब संबंधित थाने कैथवाड़ा में शिकायत दी तो विद्यालय में थानाधिकारी ताराचंद शर्मा विद्यालय पहुंचे। पीडि़त अध्यापिका से बोले स्कूल की बात, स्कूल में रहने दो, फालतू में बखेड़ा खड़ा मत करो। जिसके बाद माफीनामा विद्यालय के प्रधानाध्यापक से लिखकर खानापूर्ति करने की बात सामने आई।

No comments