राजस्थान में अचानक बढ़ी तपिश! बाड़मेर 36.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म इलाका,
राजस्थान में इस बार सर्दियों की विदाई के साथ ही गर्मी ने यू-टर्न लिया है. मार्च का महीना शुरू होने से पहले ही प्रदेश के तापमान ने सामान्य से 6 डिग्री तक की छलांग लगा दी है. होली के त्योहार से पहले ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है.
मरुधरा में गर्मी का सबसे विकराल रूप पश्चिमी सीमा पर देखने को मिल रहा है.जहां बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.9 डिग्री अधिक है. प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में पारा 30 डिग्री की रेखा को पार कर चुका है.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है.

No comments