पाली में पंचों ने परिवार को गांव से निकाला
पाली में पड़ोस की युवती को भगा ले जाने पर एक परिवार को ग्रामीणों ने गांव से बाहर कर दिया। इतना ही नहीं परिवार से यदि कोई बात करता है तो उस पर 5 लाख जुर्माना भी लगाया है।
इस मामले में पीडि़त परिवार की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। आरोप लगाया कि उनके मकान में गंदगी फेंकी गई और हमला भी किया गया। दरअसल, 24 साल के युवक को अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। इस पर शादी करने की नीयत से करीब दो महीने दोनों घर से निकल गए और आर्य समाज में जाकर शादी कर ली।

No comments