Breaking News

पहले ज्वैलर का बैग लूटा, फिर दुकान से गहने चोरी


अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में मन्नाका रोड पर गोविंद ज्वैलर्स के मालिक ओमप्रकाश सोनी से तीन युवक मंगलवार रात बैग लूट ले गए। रात एक बजे पता चला कि वहीं बदमाश ज्वैलर की दुकान खोलकर 5 ग्राम सोने के जेवर व 1 किलो चांदी चोरी कर ले गए। जब दुकानदार से बैग लूटा तब पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। पुलिस की सुस्ती के कारण वही बदमाश रात को दुकान साफ  कर ले गए।
अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पड़ताल करने में लगी है। ज्वैलर्स ओमप्रकाश का कहना है कि रात को ही बैग लूटते समय पुलिस युवकों का पीछा करती तो बदमाश पकड़ में आ सकते थे। 

No comments