Breaking News

कैलादेवी चैत्र लख्खी मेला 16 मार्च से, कलेक्टर ने कसी तैयारियां


करौली की प्रसिद्ध रियासतकालीन कैलादेवी का चैत्र लख्खी मेला 16 मार्च से शुरू होने जा रहा है. जिला कलेक्टर ने मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. करौली से कैलादेवी तक के पैदल मार्ग पर विशेष साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा और चल-अचल शौचालयों की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को पाबंद किया गया है ताकि लाखों श्रद्धालुओं को असुविधा न हो.

No comments