राजस्थान से गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में हो सकते हैं बदलाव
राजस्थान से गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। दरअसल, जोधपुर सांसद और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। शेखावत ने मंडोर एक्सप्रेस के मेंटेनेंस संबंधी दिक्कतों को दूर करने के साथ-साथ इसका विस्तार उत्तराखंड के हरिद्वार तक करने का आग्रह किया है, जिससे प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

No comments