सूने मकान में 50 लाख की चोरी:परिवार दिल्ली में था
भीलवाड़ा शहर के बापूनगर क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोर करीब 50 लाख रुपए के गहने और नकदी ले उड़े। वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक का परिवार चार दिन से दिल्ली गया हुआ था। चोरी का खुलासा मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी राजपाल ने बताया- मकान मालिक नवरतन सोनी दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हाल ही में उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। इसी सिलसिले में उनके पिता गोपाल सोनी और परिवार के अन्य सदस्य चार दिन पहले दिल्ली गए हुए थे।

No comments