Breaking News

राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने महिला टीचर को भेजा अश्लील मैसेज, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन


बाड़मेर शहर के निकटवर्ती एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षक को गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार स्कूल की पांच महिला शिक्षकों ने बाड़मेर जिला कलक्टर से व्यक्तिगत रूप से मिलकर लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि संबंधित शिक्षक मोबाइल फोन पर अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। 

No comments