Breaking News

राजस्थान में मौसम का अतरंगी यू-टर्न


राजस्थान के मौसम में इन दिनों विरोधाभास का अनोखा दौर देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी चिलचिलाती धूप और गर्मी का अहसास होने लगा है, वहीं दूसरी ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं.
जयपुर के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर कल मंगलवार से साफ दिखाई देगा. विक्षोभ के प्रभाव से 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने  की चेतावनी जारी की गई है. 

No comments