अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के कार्मिकों का डेटा शाला दर्पण पर होगा अपडेट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में कार्यरत कार्मिकों की पदस्थापन स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। निदेशालय ने इस संबंध में शाला दर्पण पोर्टल पर एक नया मॉड्यूल अपडेट किया है। इसमें सभी कार्मिकों की सूचनाएं अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होंगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार इन स्कूलों में कार्यरत चयनित और अचयनित श्रेणी के कार्मिकों की सूचना पूर्व में स्टाफ पोस्टिंग टाइप एंट्री मॉड्यूल में भरी गई थी।

No comments