गौवंश लेकर भाग रहे थे तस्कर, गौरक्षक टीम ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा
राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में गौ तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गौरक्षक दल की सतर्कता से एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है. जानकारी के अनुसार, संदिग्ध पिकअप में सात गोवंश भरे हुए थे. जब गौरक्षक टीम को इसकी भनक लगी तो उन्होंने वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया. करीब दो किलोमीटर तक सड़कों पर पीछा चलता रहा. इस दौरान आरोपियों ने फिल्मी अंदाज़ में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई और पकड़ से बचने की कोशिश की.

No comments