Breaking News

महाशिवरात्रि पर ताड़केश्वर मंदिर में बवाल


जयपुर के आराध्य देवों में शामिल चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की पावन रात हंगामे की भेंट चढ़ गई। देर रात मंदिर परिसर में पुजारी परिवार और माणक चौक थाना पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिससे उत्सव का माहौल तनाव में बदल गया।
पुजारी परिवार और सेवादारों का आरोप है कि माणक चौक थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा और व्यवस्था के नाम पर मंदिर की मर्यादा भूल गए। पुजारियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी जूते पहनकर भगवान के गर्भगृह तक पहुंच गए।

No comments