पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, 'रोजगार उत्सवÓ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।
जयपुर से मिले मौखिक निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सभा में 2 से 3 लाख लोगों के आने की संभावना को देखते हुए विश्राम स्थली में सभा स्थल और मंच के लिए 2 बड़े डोम तैयार किए जाएंगे। पीडब्लूडी जल्द ही इसके टेंडर जारी करेगा।

No comments