पीएम फसल बीमा योजना में करोड़ों के घोटाले के बाद सभी जिलों में रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सामने आए करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े के बाद राजस्थान सरकार ने जांच का दायरा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। सालासर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दर्ज प्रकरण के बाद अब अन्य जिलों में भी फसल बीमा से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल हो सकती है।
प्रारंभिक जांच में बैंक अफसरों और एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों पर मिलीभगत कर फर्जी पॉलिसियां जारी करने का आरोप है।

No comments