दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार
राजस्थान के कोटा जिले में उज्जैन से बाबा महाकाल के दर्शन कर कानपुर लौट रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेचट टोल प्लाजा के पास हुई जहां एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग कांप उठे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद चारों युवकों को बचाया नहीं जा सका।

No comments