Breaking News

महंगी प्रॉपर्टी खरीदने वालों पर इनकम टैक्स का शिकंजा, जोधपुर में 60 को नोटिस जारी


जोधपुर शहर में महंगी प्रॉपर्टी खरीदने वालों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 50 लाख रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति खरीदने वाले करीब 60 लोगों को विभाग ने नोटिस जारी कर उनकी घोषित आय और वास्तविक निवेश के बीच अंतर स्पष्ट करने को कहा है। जांच का दायरा पिछले छह वित्तीय वर्षों के बड़े सौदों तक फैला है, लेकिन विशेष फोकस वर्ष 2019-20 के लेनदेन पर है, क्योंकि इस अवधि से जुड़े मामलों की वैधानिक जांच सीमा 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

No comments