Breaking News

एनएच-52 पर दो ट्रेलर में भिड़ंत, हादसे के बाद लम्बा जाम लगा


कोटा-झालावाड़ एनएच-52 पर देर रात दो ट्रेलर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ड्राइवर केबिन में फंस गया। मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला। घटना कनवास थाना क्षेत्र में रात साढ़े 12 बजे के आसपास दरा क्षेत्र में पीर बाबा के मजार के पास की है। घटना के बाद सड़क के दोनों छोर पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारे देखने को मिली। पुलिसकर्मी आज सुबह तक जाम खुलवाने की मशक्कत करते रहे।  

No comments