राजस्थान में बारिश के आंधी- तूफान का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने राजस्थान के जयपुर, सीकर और आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान की संभावना है. यह अलर्ट मुख्य रूप से पूर्वी राजस्थान के जिलों जैसे जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, भरतपुर, अजमेर, टोंक और आसपास के क्षेत्रों पर केंद्रित है.

No comments