Breaking News

काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत


नेपाल में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी एक बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा रात करीब 1:15 से 1:30 बजे के बीच पृथ्वी राजमार्ग पर गजुरी के पास हुआ। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे।
यह दुर्घटना बेनिघाट रोरांग ग्रामीण इलाके में हुई, जो काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम में है। अंधेरे और तेज बहाव के बीच बस सीधे नदी में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय धादिंग के प्रमुख शिशिर थापा के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। 

No comments