Breaking News

वायुशक्ति में पहली बार सी-295 की होगी नाइट लैंडिंग


राजस्थान की तपती रेत और पोकरण का आसमान 24 व 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना के शौर्य का गवाह बनेगा। 'वायुशक्ति-2026Ó अभ्यास में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण सी-295 विमान की पहली नाइट असॉल्ट लैंडिंग होगी।
यह पहला मौका है जब यह आधुनिक परिवहन विमान रात के अंधेरे में दुश्मन की सीमा के करीब लैंडिंग कर अपनी सामरिक ताकत दिखाएगा। 24 फरवरी, मंगलवार को इस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसमें 27 फरवरी के मुख्य कार्यक्रम की तरह ही फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।

No comments