आज रात से राजस्थान में नहीं चलेंगी 35 हजार बसें
राजस्थान परिवहन विभाग की स्लीपर बसों पर कार्रवाई के विरोध मे राजस्थान के निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के कारण करीब 35 हजार प्राइवेट बसों के पहिए थम जाएंगे। ऑपरेटर्स का कहना है कि आरटीओ की कार्रवाई के तहत आरसी सस्पेंड की जा रही है और लाखों रुपए के चालान किए जा रहे हैं, जिसके विरोध में यह फैसला लिया गया है। रविवार को जयपुर में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राज्यभर के कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और अन्य निजी बस ऑपरेटर्स शामिल हुए। ऑपरेटर्स के अनुसार हड़ताल से 15 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हो सकते हैं।

No comments