नमकीन दुकान में भीषण आग:लगभग 5 लाख रुपयों का हुआ नुकसान
चित्तौडग़ढ़ जिले के भदेसर कस्बे के माली मोहल्ला में स्थित एक नमकीन की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दुकान में रखी तैयार नमकीन, नमकीन बनाने की मशीन, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

No comments