धौलपुर से जयपुर नॉनस्टॉप सुपरफास्ट बस, 8 घंटे का सफर अब 5 घंटे में
धौलपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि राजस्थान रोडवेज ने धौलपुर–जयपुर के बीच नई सुपरफास्ट नॉन-स्टॉप बस सेवा शुरू कर दी है, जिससे अब यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगा. पहले इस रूट पर बस से जयपुर पहुंचने में करीब 8 घंटे लगते थे, लेकिन अब यही सफर लगभग 5 घंटे में पूरा हो जाएगा.
बसें शहर के अंदरूनी रास्तों की बजाय बाईपास मार्ग से होकर जाएगी, जिससे ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सकेगा क्योंकि ट्रैफिक में बस अक्सर फंस जाती हैं जिससे बस और यात्री समय पर अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाते है.

No comments