नागौर में कोहरे से प्रमुख ट्रेंनें आधे घंटे लेट:हाइवे पर विजिबिलिटी 10 मीटर
नागौर जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह तक साफ मौसम और सर्दी से राहत के बाद सोमवार को मौसम ने करवट बदली। इस दौरान कोहरे से प्रमुख ट्रेंनें आधे घंटे लेट रही।
देर रात चली सर्द हवाओं के बाद जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया, जिससे विजिबिलिटी कम हुई और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते एक सप्ताह में जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

No comments