धौलपुर कलेक्ट्रेट पर फूटा लोगों का आक्रोश:जलभराव से परेशान होकर किया प्रदर्शन
धौलपुर में खोसला विहार कॉलोनी और हुंडावाल नगर के निवासियों ने जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान नाला दो या जेल दो जैसे नारे लगाए गए, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल थे। निवासियों ने बताया कि कॉलोनियों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने जमा रहता है, जिससे आवागमन में बाधा आती है।

No comments