छात्रवृत्ति को लेकर बड़ी खबर, विद्यार्थी ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है। संस्थाएं भी अपनी सूचनाएं पोर्टल पर 28 फरवरी तक जमा कर सकेंगी।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर सरकारी या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पंजीकरण/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता और पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि को अद्यतन करने की सुविधा दी गई है।

No comments