एसी मैकेनिक बनकर टीचर के घर में घुसे चोर:लाखों के जेवर पार
चित्तौडग़ढ़ में टीचर के सूने मकान में मैकेनिक बनकर घुसे बदमाश लाखों का जेवरात और कीमती सामान ले गए। लग्जरी कार से आए चोर घर का टूटा हुआ ताला भी साथ ले गए। टीचर माया जोशी ने बताया दोपहर को जब वह घर लौटीं तो गेट के पास एक काले रंग की लग्जरी कार खड़ी थी। गली में मुड़ते ही उन्होंने देखा कि दो युवक उनके घर से बाहर निकल रहे हैं। कार में पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ था।
पूछताछ करने पर युवकों ने खुद को एसी मैकेनिक बताया। घर के अंदर पहुंचने पर ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। तब उन्हें चोरी का अहसास हुआ।

No comments