गुरुग्राम में चला बुलडोजर, ढहाई गईं 100 इमारतें
गुरुग्राम के फरुखनगर-डाबोदा रोड पर 1.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं अतिक्रमण नोडल अधिकारी आरएस बाठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अभियान में सड़क का 1.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा शामिल था, जिसकी पहले उपलब्ध चौड़ाई लगभग 35-40 फुट थी, जबकि राजस्व रिकार्ड के अनुसार विभिन्न स्थानों पर आवश्यक चौड़ाई 60-66 फुट थी। इस अभियान के दौरान लगभग सौ अवैध इमारतों को हटाया गया, जिनमें नौ तीन-चार मंजिला इमारतें और लगभग 30 दो मंजिला इमारतें शामिल थीं।

No comments