Breaking News

उदयपुर में आज होगी विजय-रश्मिका की शाही शादी, पीएम का शुभकामना संदेश


झीलों की नगरी उदयपुर में इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रंग में रंगी हुई है। आज शाम को कोडावा कम्युनिटी के रीति रिवाज से यह शादी पूरी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार को शुभकामना संदेश भेजा है। इसमें लिखा कि सात फेरे जीवनभर के साथी और सच्चे मित्र बनने का प्रतीक हैं। उन्होंने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया और कहा कि उनका यह नया अध्याय प्रेम और भरोसे से भरा है, जो सिल्वर स्क्रीन पर रचे गए जादू से भी ज्यादा प्रेरक होगा। शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित होगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

No comments