धौलपुर में सरसों-गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका:घना कोहरा छाया
धौलपुर जिले में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य के करीब दर्ज की गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और चालकों को हेडलाइट जलाकर सावधानी से चलना पड़ा।
लगातार बिगड़ते मौसम के कारण आमजन की दिनचर्या प्रभावित हुई है। कोहरे और ठंड का असर खेती पर भी दिखाई दे रहा है। किसानों के अनुसार, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेतों में नमी और पाले जैसी स्थिति बनने से फसल के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

No comments