विवेक ओबेरॉय ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी पहचान और इमेज के गलत इस्तेमाल को लेकर बड़ा कानूनी कदम उठाया है. उन्होंने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. अभिनेता का कहना है कि उनके नाम, फोटो, आवाज और पहचान से जुड़ी चीजों का कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइट्स पर बिना इजाजत इस्तेमाल किया जा रहा है.
विवेक ओबेरॉय की ओर से वकील सना रईस खान ने कोर्ट में यह याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि यह अनधिकृत इस्तेमाल सिर्फ व्यावसायिक फायदे के लिए किया जा रहा है, जिससे अभिनेता की सार्वजनिक छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है.

No comments