डांस पार्टी करने से रोका तो युवकों ने पीटा
अजमेर में घर के बाहर डांस पार्टी करने पर टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। डांस पार्टी कर रहे 3 युवकों ने पीडि़त और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों आरोपियों ने पीडि़त की दोस्त की बहन पर गाड़ी से टक्कर मारी और उसको काफी दूर तक घसीट दिया। जिसके हाथ और पैर में फैक्चर हुआ है। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। पीडि़त की ओर से मामले में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments