आज शाम 5 बजे लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी
संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 4 फरवरी को शाम 5 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. सूत्रों के मुताबिक, सरकार तय शेड्यूल के मुताबिक ही प्रधानमंत्री का जवाब दिलाने पर अड़ी है.
इस बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लगातार दूसरे दिन सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई. हंगामे के बाद कांग्रेस और सीपीआई के आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है, जिन पर भत्ते और संसदीय समितियों की बैठकों में शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई है.

No comments