जयपुर में दुल्हन की सौदेबाजी: सरगना के सुराग पर घेराबंदी कर पकड़ा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शादी के नाम पर निर्दोष लोगों को ठगने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने जयपुर के मानसरोवर इलाके में घेराबंदी कर 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश महावीर सुथार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

No comments