कार का टायर फटा, पुलिसकर्मी की मौत
अलवर में राजगढ़ रोड़ पर जयंती फैक्ट्री के पास शुक्रवार सुबह कार एक्सीडेंट में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। आरएसी जवान खुद कार चला रहे थे। अचानक कार का टायर फटा और कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराई। इस हादस में पुलिसकर्मी की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे के आसपास की है। परिवार के लोगों ने बताया कि मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के कोठियारी का बास निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार मीणा कटी घाटी, अलवर में रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे।

No comments