जोधपुर-साबरमती ट्रेन में अंग्रेजी शराब बरामद
जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई जालोर में हुई, जहां ट्रेनों के माध्यम से शराब तस्करी का सिलसिला जारी है।
रेलवे टीटीआई को ट्रेन संख्या 20485 जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के टॉयलेट में संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ। जांच करने पर टॉयलेट में लगे वायर बॉक्स की प्लाई के भीतर 48 बोतलें अंग्रेजी शराब छिपी मिलीं। तस्करों ने शराब को इस तरह छिपाया था कि वह आसानी से पकड़ में न आए।

No comments