पट्टे अब आयुक्त के एकल हस्ताक्षर से जारी होंगे
राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकायों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया है। नए आदेशों के तहत, अब पट्टे और लीज डीड आयुक्त या अधिशाषी अधिकारी के एकल हस्ताक्षर से ही जारी किए जाएंगे। इस कदम से लंबे समय से अटकी फाइलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।
कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र में सभापति का कार्यकाल पूरा होने के बाद निर्वाचित बोर्ड का गठन नहीं हो सका था। इसके कारण लीज डीड, भूखंड आवंटन और पट्टों से जुड़ी सैकड़ों फाइलें महीनों से स्वीकृति का इंतजार कर रही थीं।

No comments