खेजड़ी आंदोलन; आमरण अनशन खत्म, महापड़ाव जारी:चार दिन में 100 से ज्यादा की तबीतय बिगड़ी
खेजड़ी बचाने के लिए बीकानेर में बिश्नोई धर्मशााला के सामने चल रहना आमरण अनशन सरकार के लिखित आश्वासन पर शुक्रवार को चौथे दिन खत्म हो गया। लेकिन महापड़ाव अब भी जारी है। आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि कानून बनने तक धरना और क्रमिक अनशन चलता रहेगा। हर दिन नए पर्यावरण प्रेमी अनशन पर बैठेंगे।
पिछले चार दिनों में 100 से ज्यादा अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई थी। इनमें से 14 अनशनकारियों को पीबीएम में एडमिट किया गया था, जिसमें से 7 अब भी एडमिट है। शुक्रवार को महापड़ाव में संतों के साथ समाज के महिला और पुरुष भी बैठे हैं। धरने पर बैठी महिला ने बताया कि केवल दो संभागों में खेजड़ी पर रोक लगाई थी। हमारे आश्वासनों का गला घोंटा गया।

No comments