राजस्थान में बदलने लगा मौसम का मिजाज
राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर अब खत्म होता नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं और प्रदेश के तापमान में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है. मरुधरा के थर्मामीटर में पारा चढऩे के साथ ही अब लोगों को दोपहर की धूप चुभने लगी है.
राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोगों ने भारी ऊनी कपड़े उतारकर हल्के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है.

No comments