मातम में बदला 25वीं सालगिरह का जश्न, दीवार फांदकर घर में घुसी कार
बीकानेर में बीकाजी की छतरियों और भांभू टावर के पास रविवार रात करीब एक बजे जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हवा में उछलती हुई एक घर में जा घुसी। घर में 25वीं शादी की सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सागर रोड की ओर से आ रही कार नियंत्रण खो बैठी और पहले दरवाजे, टेंट व घर में खड़ी गाड़ी से टकराते हुए दीवार फांदकर बाखल में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार एक युवक उछलकर सीधे बाखल में गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

No comments