सूने घर में चोरी के बाद लगाई आग
उदयपुर में वल्लभनगर उपखंड के ढावा पंचायत के बाठेड़ा की सराय गांव के एक सूने घर में तोडफ़ोड़ के बाद आग लगाने का मामला सामने आया है। पीडि़त महेंद्र पिता बंशीलाल कालबेलिया ने इस संबंध में डबोक थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया की उसकी नानी की तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार उन्हें लेकर मावली गया हुआ था। घर सूना देखकर रात करीब 12 बजे कुछ लोग टेंपो लेकर आए।
हमलावरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारियों में रखे सोना-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ली। साथ ही घर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

No comments