Breaking News

सीएनजी टैक्सी में लगी भीषण आग, मिनटों में कार जलकर राख


जयपुर के गांधी सर्कल इलाके में रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती टैक्सी में अचानक आग लग गई। घटना के समय चालक अमित धाबास अपनी कार की सर्विस कराकर लौट रहे थे। वाहन में सीएनजी किट लगी हुई थी और कार वर्ष 2025 में खरीदी गई थी। 
रास्ते में गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और बाहर निकल गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में लेकर उसे जलाकर राख कर दिया। 

No comments