Breaking News

नया बस स्टैंड पर चल रहे 'कसीनो' पर पुलिस का छापा


बालोतरा पुलिस ने एक अवैध गेमिंग जोन (कसीनो) पर बड़ी कार्रवाई की है. डीएसपी अनिल पुरोहित के नेतृत्व में नया बस स्टैंड स्थित एक अंडरग्राउंड दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक कसीनो मशीनें और हिसाब-किताब की डायरियां बरामद हुई हैं. पुलिस की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि यहां गेमिंग के बहाने लोगों से जुआ खिलवाकर उनकी जेबें खाली की जा रही थीं. पुलिस अब फरार संचालक की तलाश और मामले की जांच में जुटी है.

No comments