कोटा में निजी बसों की हड़ताल, 500 बसों के पहिये थमे; यात्री बेहाल
कोटा संभाग में निजी बस संचालकों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है. संभाग में करीब 500 बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. परिवहन विभाग की 'सख्तÓ कार्रवाई और भारी जुर्माने के विरोध में शुरू हुई इस हड़ताल के कारण कोटा से जयपुर, उदयपुर और ग्रामीण इलाकों में जाने वाले लोग बसों के इंतजार में भटक रहे हैं. सरकार के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अब चक्काजाम और भी कड़ा होता दिख रहा है.

No comments